फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी के सामने कूदकर छात्रा ने खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
शताब्दी के सामने कूदकर छात्रा ने की खुदकुशी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

सीमा फाटक के समीप तालाब के पास फोन से वार्ता कर रही एक छात्रा ने शताब्दी एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दे दी। यह देख मौके पर हड़कंप मच गया। खबर पाकर जीआरपी भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

वाकया सोमवार सुबह का होगा। एक छात्रा सीमा फाटक के समीप तालाब पर फोन से वार्ता कर रही थी। तभी दिल्ली की ओर से आ रही शताब्दी एक्सप्रेस के सामने छात्रा ने छलांग लगा दी। मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। यह देख स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई। खबर पाकर जीआरपी पुलिस पहुंच गई। जीआरपी थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि छात्रा की उम्र करीब 20 साल होगी। उसने एक स्कूल की यूनीफार्म पहनी हुई है, जो शहर के दो स्कूलों से मिलती है। पुलिस दोनों स्कूलों में पड़ताल कर रही है, ताकि शव की शिनाख्त हो सके। उन्होंने बताया कि मौके पर पूछताछ में मालूम हुआ कि छात्रा कान में लीड लगाकर फोन से वार्ता कर रही थी, अचानक उसने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। हालांकि मौके से कुछ बरामद नहीं हुआ है और न ही फोन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें