फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत में भोले के भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
भोले के भक्त दहशत में
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अमरनाथ यात्रा पर हुए आतंकी हमले की जानकारी जैसे ही लोगों की हुई तो उनमें दहशत फैल गई। यात्रा पर गए यात्रियों के सकुशल वापसी के लिए परिजन भोले नाथ से प्रार्थना तो करने ही लगे, साथ ही फोन पर उनके सकुशल होने की जानकारी भी ली। अपने प्रियजनों के सकुशल होने की खबर मिलने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली, बावजूद इसके उनके मन में अनहोनी का भय बना हुआ था।
सोमवार की देर शाम अमरनाथ यात्रा में अनंतनाग पर बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटते वाहनों पर आतंकियों ने हमला बोल दिया। हमले में छह लोगों की मौत होने के साथ दर्जन भर से अधिक घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना जैसे ही अमरनाथ यात्रा पर गए भक्तों के परिजनों को हुई तो वह घबरा गए। उन्होंने तत्काल अपने परिजनों को फोन किया और उनके सकुशल होने की खबर ली। अमरनाथ यात्रा पर गए प्रमुख सेवादार पवन सादाबादी ने बताया कि यात्रा के बाद जम्मू के लिए लौटते समय अचानक हमला हुआ। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस-प्रशासन ने यात्रा को बालटाल पर रोक दिया। हालात सामान्य होने के बाद ही यात्रा सुचारू हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें