फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम बोर्ड बैठक आज, हंगामे के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

नगर निगम की बोर्ड बैठक शनिवार को जवाहर भवन के सभागार में होगी। इसमें शहर के विकास से जुड़े कई मुद्दे और प्रस्ताव रखे जाएंगे। साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया होगी।

लेकिन दूसरी ओर इस बैठक के दौरान नगर सफाई मजदूर संघ ने घेराव और प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने चेतावनी दी है कि वह इस बैठक को नहीं होने देंगे। बैठक से पहले सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन


नगर सफाई मजदूर संघ के कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर शनिवार होने वाली बैठक को नहीं होने देंगे और महापौर के साथ नगर आयुक्त का घेराव करेंगे।

संघ के महामंत्री राधे दूरी ने कहा कि कई बार महापौर और नगर आयुक्त को कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मांग पत्र दिए गए हैं। अभी तक कोई भी अमल नहीं किया गया है। सबसे महत्वपूर्ण मांग ठेका सफाई कर्मचारियों की वेतन बढ़ाए जाने की है। इसके अलावा सफाई कर्मचारी के महिला पुरुषों के स्थानांतरण बिना यूनियन के विश्वास में लिए किए गए हैं।
विज्ञापन


इसी बात को ध्यान में रखते हुए बैठक के दौरान प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा। बैठक में आनंद शास्त्री, बिल्लू चौहान, विमल प्रेम, प्रशांत वाल्मीकि, सोनू त्यागी, बल्लू वाल्मीकि, राजीव चौहान, टिंकू भारत, अजय गुनिया, सतीश प्रधान, प्रदीप चौहान, डब्बू वाल्मीकि, गौरव चोटिल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें