न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
बिना अनुमति कैंपस में तिरंगा यात्रा निकालने वाले छात्र नेता अजय सिंह एवं सोनवीर सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने से आक्रोशित भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अचलताल, रामलीला मैदान के सामने जीटी रोड पर एएमयू का पुतला दहन किया।
गांधीनगर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी ने कहा कि एएमयू हिंदुस्तान का शैक्षणिक संस्थान है, पाकिस्तान का नहीं। एएमयू प्रशासन होश में आ जाए, अन्यथा एएमयू में घुसकर पुतला फूंकेंगे और तिरंगा यात्रा निकलेंगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पुतला छीनने का प्रयास किया लेकिन उससे पहले ही कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग के हवाले कर दिया।
एएमयू के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। राजीव रज्जी, अजय गुप्ता, उमेश माहौर, सुपुन शर्मा, बल्लभ राठी, दिनेश अग्रवाल, नितिन काजल, प्रदीप लोधी, जगन राधे, शिवम शर्मा, आकाश राज सिंह, कपिल यादव, करन वार्ष्णेय, रोबिन भारती, राहुल चेतन, प्रमोद सिंघल आदि मौजूद थे।
--