फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादों के जिरौली गांव के स्कूल में गोवंश छोड़ने की सूचना पर दौड़े अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिले में निरंतर चल रहे गोशाला निर्माण एवं प्रशासन की सक्रियता के चलते सरकारी स्कूल एवं अन्य कार्यालयों में गोवंश छोड़ने की घटनाएं कम जरूरी हो गई हैं, लेकिन अभी इन पर प्रभावी अंकुश नहीं लग सका है।

रविवार को दादों के गांव जिरौली के स्कूल में गोवंश छोड़ने की शिकायत डीएम वार रूम पर मिलते ही अफसर सक्रिय हो उठे। इसकी जानकारी मिलते ही वहां से गोवंश को हटा दिया गया। डीएम ने इस तरह की अराजकता फैलाने वालों को चिह्नित कर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


रविवार को डीएम वार रूम पर सूचना मिली कि जिरौली गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में गोवंश भर दिया गया है। तत्काल शिकायतकर्ता से बात की गई और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की गई। सूचना पर एसडीएम अतरौली शिवकुमार समेत अन्य अफसर मौके की ओर दौड़ लिए। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने गोवंश वहां से हटा लिए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसडीएम एवं पुलिस ने ग्रामीणों को गोवंश को जल्द ही पकड़कर गोशाला भेजने का आश्वासन दिया। एसडीएम अतरौली शिवकुमार ने बताया कि एसओ दादों को मौके पर भेजकर ग्रामीणों को समझा दिया गया है।

इधर डीएम चंद्रभूषण सिंह ने इस तरह की गड़बड़ी फैलाने वालों को चिन्हित कर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें