फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस ने किया नौ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने अतरौली क्षेत्र के नौ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें से पांच परीक्षा केंद्रों को तीन दिन के अंदर केंद्र के दोनों ओर सीसीटीवी कैमरा वॉइस रिकॉर्डर सहित लगाने के निर्देश दिए हैं।

गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा अपनी अधीनस्थों के साथ अतरौली क्षेत्र के सोहनलाल अशर्फी देवी इंटर कालेज तोछी, आरबीएस इंटर कालेज नहल, राजवीर सिंह दलवीर सिंह इंटर कॉलेज कुंवरपुर, गुलजारी लाल इंटर कालेज पाली मुकीमपुर, कुंवरजीलाल इंटर कालेज पाली मुकीमपुर, कुंवर सेन इंटर कालेज हरदोई, करन सिंह इंटर कालेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज, चोखेलाल इंटर कालेज हरदोई का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त विद्यालों में से राजवीर सिंह दलवीर सिंह इंटर कालेज कुंवरपुर, कुंवरजी लाल इंटर कालेज पाली मुकूमपुर, पंडित दीनदयाल इंटर कालेज हरदोई, चोखेलाल इंटर कॉलेज हरदोई के प्रबंधक समेत अन्य जिम्मेदार लोगों को तीन दिन में सेंटर के दोनों ओर सीसीटीवी कैमरा वाइस रिकार्डर सहित लगवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें