फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री हस्तक्षेप कर एएमयू में बनवाएं मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू कैंपस में सरस्वती मंदिर बनवाने की मांग जोर पकड़ती नजर आ रही है। एएमयू के छात्र नेता ठाकुर अजय सिंह ने मानव संसाधन विकास मंत्री को पत्र लिखकर एएमयू में मंदिर बनवाने की मांग की है।

उन्होंने वीसी को भी खत लिखकर जल्द से जल्द मंदिर बनवाने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में सार्वजनिक स्थल पर प्रार्थना सभा एवं धरना आदि की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नोएडा में नमाज प्रकरण के बाद एएमयू कैंपस में भी मंदिर निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी है।

छात्र नेताओं का कहना है कि एएमयू के तमाम छात्रावासों में मुस्लिम छात्रों के लिए मस्जिद है। लेकिन हिंदू या गैर मुस्लिम छात्रों के लिए कैंपस में एक भी धार्मिक स्थल नहीं है। इसकी वजह से छात्रों को बेहद परेशानी होती है। समय की भी बर्बादी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें