फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप की सेवा ही खोलती है तरक्की का रास्ता: मो. फुरकान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


हिंदुस्तान का जो सांस्कृतिक माहौल ही हमारी एकता को दर्शाता है। सभी बच्चे पढ़-लिखकर संस्कारवान बने और अपने परिजनों की सेवा करें। यही एक रास्ता है जो कि प्रत्येक इंसान को तरक्की के राह पर ले जाता है।
विज्ञापन

उक्त विचार महापौर मो. फुरकान ने ग्रीन क्रीसेंट इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में व्यक्त किए। प्रधानाचार्या सबीहा अनवर मोहसिन ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य बच्चों में उच्च संस्कार पैदा करना है। एक सफल छात्र ही अपने जीवन में संतुलन बना सकता है और विभिन्न परिस्थितियों में स्वयं को ढाल लेता है। इस दौरान एएमयू के राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व प्रो. तौफीक अहमद निजामी ने भी विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ छात्र अमान बेग व सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार जैना खान को दिया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा नौ की छात्रा तंजीला इरफान, फातिमा खानम व कक्षा आठ की छात्रा अतिया फातिमा ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें