फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन राज्य हाथ से फिसलने के बाद कमल संदेश् ा यात्रा का उत्साह फीका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

मध्य प्रदेश, राज्यस्थान एवं छत्तीसगढ़ हाथ से फिसलने के बाद भाजपा कमल संदेश यात्रा का उत्साह फीका पड़ गया है। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को कमल संदेश यात्रा के समापन के दौरान देखने को मिला।
भाजपा सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 1 से 15 दिसंबर तक कमल संदेश यात्रा का आयोजन किया गया था। रविवार को कमल संदेश यात्रा का समापन था। कोल विधान सभा क्षेत्र का कार्यक्रम रामघाट रोड स्थित एसएमबी एवं शहर विधान सभा क्षेत्र का कार्यक्रम रामलीला मैदान में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


बाद में दोनो को संयुक्त कर दिया गया। इस कार्यक्रम में सांसद सतीश कुमार गौतम, शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, प्रदेश मंत्री एवं अलीगढ़ के प्रभारी धर्मवीर प्रजापति, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील पांडेय एवं संदीप चाणक्य, महिला आयोग की सदस्य रामसखी कठेरिया एवं मीना कुमारी, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, ठाकुर श्यौराज सिंह सहित महानगर के कई पदाधिकारी मौजूद थे। उपस्थिति देखकर भाजपा नेताओं के बीच काना फुंसी शुरू हो गई। जानकार लोग कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं की संख्या 400-500 से भी कम आंक रहे थे।

उनका कहना था कि दो-दो विधानसभा के संयुक्त कार्यक्रम में इतनी कम संख्या अच्छे संकेत नहीं हैं। यह भी उस परिस्थिति में जबकि कार्यक्रम में सांसद, दो-दो विधायक, प्रदेश, ब्रज क्षेत्र एवं महानगर के तमाम बड़े नेता मौजूद हों। भाजपा के ही कुछ लोग इसे विधान सभा चुनाव परिणाम से जोड़ कर देख रहे हैं। ऐसे लोगों का मानना है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में सत्ता गंवाने के बाद भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह फीका पड़ गया है। पार्टी को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन


सभा के उपरांत रैली का आयोजन
सभा के उपरांत महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया। रामलीला मैदान, बस अड्डा, रेलवे रोड, बड़ा बाजार, मदार गेट होते हुए भाजपाई पुन: रामलीला मैदान पहुंचे। कार्यक्रम में मनोज शर्मा, सुबोध स्वीटी, हरी बाबू गुप्ता, सुधा सिंह, पवन शर्मा, मनीष राय,भूप्रकाश महौर, शैलेन्द्र गुप्ता, रवि राज सक्सेना, वैभव गौतम, पवन खंडेलवाल, भूपेंद्र वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।
--

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें