फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिस रोड के अवैध कब्जों पर नगर निगम की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मैरिस रोड पर सेंटर प्वाइंट से पाम ट्री होटल तक हुए अवैध कब्जों को हटवाने के लिए नगर निगम की टीम ने सोमवार को दुकानदारों और व्यापारिक संगठनाें को चेतावनी जारी कर दी है।

उप नगर आयुक्त रंजीत सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम के साथ गए नक्शा नवीस अधिकारियों को अतिक्रमण की सही सीमा नहीं बता सके। चिन्हांकन करने में भी असुविधा हुई तो अतिक्रमण हटवाने का अभियान मंगलवार तक टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने मौके पर व्यापारियों से कहा कि वह स्वत: ही अपना अवैध कब्जा हटा लें अन्यथा कार्रवाई होगी। उस वक्त व्यापारियों की दलील नहीं सुनी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार से चिन्हाकंन करने के बाद अवैध कब्जे धवस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें