डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
प्रदेश के पंचायतराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि योगी सरकार का फ ोकस पूरे प्रदेश में सफ ाई और खुले में शौच मुक्त कराने पर है। इसलिए अब तक 34 जिले खुले में शौच मुक्त घोषित हो सके हैं। बाकी जिले जल्द ही ओडीएफ होंगे। ओडीएफ की फ र्जी रिपोर्टिंग पर बोले.. कि केंद्र सरकार ने क्यूसीआई कंपनी को इसकी जांच दी है। जांच में कुछ जिलों में खामियां मिलीं हैं, जिनसे संबंधित अफ सरों पर कार्रवाई होगी। अलीगढ़ में भी ओडीएफ की हकीकत जांची जाएगी। शनिवार को सर्किट हाउस में उन्होंने मीडिया से ये बातें कहीं। मंत्री ने कायाकल्प योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों की दशा सुधारने का भी दावा किया। कहा कि राज्य वित्त आयोग से मिलने वाले बजट से स्कूलों की बाउंड्रीवाल आदि का निर्माण होगा। बजट का 25 फ ीसदी अंश संपत्ति के रखरखाव और 75 फीसदी कायाकल्प योजना पर खर्च होगा।
राम मंदिर निर्माण के सवाल पर कहा कि ये हिंदुओं की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। 70 साल से राम मंदिर का मामला न्यायिक प्रक्त्रिस्या में विचाराधीन है। सुप्रीम कोर्ट को इसकी सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर करनी चाहिए ताकि करोड़ों भावनाओं की कद्र हो सके। बोले मंदिर निर्माण भाजपा का एजेंडा है। हम सब मंदिर निर्माण के पक्ष में है। सरकार से जितना भी हो सकता है, वो कर रही है। अयोध्या के सरयू तट पर भगवान श्रीराम की विशालकाय मूर्ति लगवाने की जानकारी होने से उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। यहां पर सांसद सतीश गौतम, जिलाध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह, राज्य महिला आयोग सदस्य मीना कुमारी, पूर्व जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप चाणक्य, मानवेंद्र सिंह, मेयर का चुनाव लड़े राजीव अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि चौ. नत्थी सिंह, शिव नारायण शर्मा, महामंत्री जयदीप गौड़, चंद्रमणि कौशिक आदि मौजूद रहे।