डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन में सुबह छह बजे से मिनी मैराथन ‘रन फ ॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ एसएसपी अजय साहनी ने हरी झंडी दिखाकर किया। मिनी मैराथन परेड ग्राउंड पुलिस लाइन से शुरू होकर वापस वहीं पर संपन्न हुई। सहायक पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने भी भाग लिया।
प्रथम स्थान पर आए आरक्षी जसविंदर ने 18.59 मिनट में, द्वितीय स्थान आरक्षी अनिल ने 19.30 मिनट में, तृतीय स्थान आरक्षी प्रवीण कुमार ने समय 21.17 मिनट में दौड़ पूरी कर ली है। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को एसएसपी ने पुरस्कृत किया। यहां पर पुलिस अधीक्षक अपराध आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक यातायात अजीजुल हक, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम विशाल पांडेय, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय पंकज श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय संजीव दीक्षित, प्रतिसार निरीक्षक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।