फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर एकता व अखंडता की शपथ ली

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट समेत सभी सरकारी विभागों में कार्यक्रम कर अफसर व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से रन फार यूनिटी दौड़ हुई जो नुमाइश मैदान पर जाकर संपन्न हुई।


कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। तत्पश्चात उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूूूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयास करूंगा। मैं यह शपथ देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिससे सरदार बल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका।
विज्ञापन



मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद, एडीएम सिटी एसबी सिंह, एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव एवं नुमाइश मैदान में स्थित कृष्णांजलि नाट्यशाला में महापौर मो. फुरकान, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन



जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद स्तरीय बीज शोधन गोष्ठी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उपस्थित कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें