डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़। सर सैयद अहमद खान के जन्मदिवस पर फेथ फाउंडेशन के सहयोग से जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से 17 अक्तूबर को सर सैयद सद्भावना कबड्डी प्रतियोगिता नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर होगी।
सर सैयद अहमद खान की अल हम्द अपार्टमेंट के सर सैयद नगर में कबड्डी संघ के जिलाध्यक्ष इजलाल अहमद की अध्यक्षता में जिला कबड्डी संघ व फेथ फाउंडेशन के पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद रेहान ने कहा कि विजेता कबड्डी की महिला व पुरुष टीम को 2100 रुपये दिए जाएंगे। उप विजेता टीम को 1600 रुपये दिए जाएंगे। मुख्य अतिथि आरएएफ के कमांडेंट हेलाल फिरोज होंगे। विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल शैलेंद्र यादव, शिक्षाविद् डॉ. रक्षपाल सिंह, शिक्षिका बुशरा गयास, समाजसेवी मोहम्मद परवेज, मधुकर शर्मा होंगे। संचालन यूपी ओलंपिक संघ के सह संयुक्त सचिव मजहर उल कमर ने किया। बैठक में संघ के सचिव मोहम्मद अली आदि मौजूद रहे।