फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं दिखती गांधी पार्क बस स्टैंड पर मथुरा डिपो की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रोडवेज में फर्जी टिकट रैकेट का खुलासा होने के बाद एकाध बस को छोड़ दें तो गांधी पार्क बसों पर मथुरा डिपो की बसों की संख्या एकदम खत्म हो गई हैं। एक समय वह भी था जब हर समय मथुरा डिपो की यहां आधा दर्जन के करीब बसें हर समय खड़ी रहती थी।

विदित हो गत 21 अगस्त को एसटीएफ ने रोडवेज बसों में फर्जी टिकट के रैकेट का खुलासा कर माफिया समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान दो लोग भागने में सफल रहे। हालांकि भागे दोनों शातिर अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।
विज्ञापन


लेकिन एसटीएफ की इस कार्रवाई रोडवेज के अधिकारियों में इतना खौफ हो गया है कि वह अपनी दामन बचाते घूम रहे हैं। यही कारण है कि कार्रवाई से पूर्व जहां गांधी पार्क बस अड्डे पर मथुरा डिपो की जहां आधा दर्जन बसें हर समय खड़ी रहती थी। वहीं अब इस मार्ग पर मथुरा डिपो की केवल दो बसें ही संचालित हो रही है।

इसके साथ ही बुद्ध विहार डिपो की भी कुछेक ही बसें ही इस मार्ग पर चल रही हैं। इसी तरह आगरा एवं हाथरस मार्ग के भी हालात हैं। एसटीएफ की कार्रवाई के बाद ग्रुप की बसें तो नदारद हो गई, लेकिन इनके स्थान पर रोडवेज ने नई बसों का संचालन नहीं किया। इसके कारण यात्रियों को कार्रवाई के बाद काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


परिवहन निगम के सूत्रों का कहना है कि मथुरा डिपो अब इस मार्ग पर बसें पूर्व की भांति दो या फिर तीन ही संचालित करेगा। इसी तरह अन्य मार्गो पर भी बसों का संचालन होगा। यदि यही हाल रहा तो यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। इधर, अधिकारियों का कहना है कि रक्षाबंधन के बाद मार्गो की समीक्षा के बाद संबंधित मार्गो पर बसों का बढ़ाया जाएगा या फिर उनके चक्कर बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें