फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने से नाराज 19 जून से आंदोलन की तैयारी में

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद लेखपाल संवर्ग की मांगों पर ध्यान न दिए जाने के विरोध में लेखपाल आंदोलन की राह पर हैं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने 19 जून से आंदोलन का एलान करते हुए कार्यक्रम तय कर दिया है।

जिलाध्यक्ष साहब सिंह एवं जिला मंत्री ध्यान प्रकाश तिवारी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 19 जून तक सभी लेखपाल तहसीलों में सुबह दस से दो बजे तक काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन


काली पट्टी बांधकर 25 जून तक काम किया जाएगा। 26 जून से दो जुलाई तक ई डिस्ट्रिक के अंतर्गत जारी होने वाले आय, जाति, निवास प्रमाणपत्रों के सत्यापन का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


तीन से सात जुलाई तक संपूर्ण कार्य बहिष्कार कर तहसील मुख्यालयों पर सुबह दस से चार बजे तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। नौ जुलाई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर जनपद मुख्यालयों पर सुबह दस से शाम चार बजे तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें