न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
श्री अग्रवाल युवा संगठन की गूलर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई बैठक में नए सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई गई। बैठक का शुभारंभ अध्यक्ष प्रांजुल गर्ग, महामंत्री विनय अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष अविन अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर संगठन में चार नए सदस्य विपिन अग्रवाल, शिवांग जैन, भव्य अग्रवाल, मयंक अग्रवाल को संगठन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रतीक अग्रवाल ने संगठन की सदस्यता देकर शपथ ग्रहण कराई। बैठक में निकुंज अग्रवाल, ऋषभ गर्ग, प्रतीक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, चिराग मित्तल, अंकित गुप्ता, आशीष, नवीन अग्रवाल, निगम अग्रवाल व मीडिया प्रभारी शरद बंसल आदि उपस्थित थे।