फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में गूंजा रेलवे से टैक्स वसूली का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन और रेलवे की लोको कॉलोनियों ने नगर निगम को कोई भी किसी भी तरह का टैक्स नहीं दिए जाने का मुद्दा नगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरशोर से उठा।

रेलवे की ओर से नगर निगम को न तो ड्रेेनेज कर, न स्वच्छता कर, या अन्य किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं दिया जाता है। जबकि रेलवे स्टेशन और कालोनियों द्वारा उत्पादित कूड़ा नगर निगम द्वारा ही उठाया जाता है।

यही नहीं नगर निगम के ड्रेनज ही इस्तेमाल होते हैं। वार्ड संख्या 52 के पार्षद पुष्पेंद्र जादौन, जिनके क्षेत्र में रेलवे स्टेशन भी है, उन्होंने इस मुद्दे को बोर्ड बैठक में उठाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर निगम की स्थापना के बाद से अब तक रेलवे स्टेशन से और रेलवे की कालोनियों से, जिनमें हजारों परिवार रहते हैं, उनसे किसी प्रकार का टैक्स नगर निगम को नहीं मिलता है।

जबकि रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री आता है जाता है। जिससे प्रति माह हजारों टन कूड़ा जेनरेट होता है। साथ ही रेलवे स्टेशन और कालोनियां नगर निगम के नाले ही इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में यह टैक्स के दायरे में क्यों नहीं हैं? वजह स्पष्ट की जाए। और अगर इस ओर कभी संज्ञान नहीं लिया गया है तो बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाकर रेलवे से इसका पैसा लेकर नगर निगम की आय में वृद्धि की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें