फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... पूर्व एमएलए पर गाड़ी से रौंदने के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के चर्चित अधिवक्ता अनूप कौशिक ने सोमवार को पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह पर फिर आरोप लगाया है। इस बार आरोप में है कि पूर्व विधायक ने उन पर आभा होटल के बगल वाली गली में गाड़ी चढ़ाकर मारने की कोशिश की। इस संबंध में थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच व अग्रिम कार्रवाई की बात कह रही है।

सुरेंद्र नगर निवासी अधिवक्ता अनूप कौशिक की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार वह सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे घर से कचहरी जाने के लिए आभा होटल वाली गली से रामघाट रोड पर जा रहे थे। इसी बीच रामघाट रोड से गली में काले रंग की फारच्यूनर गाड़ी आई और उनके स्कूटर को टक्कर मारकर रौंदने की कोशिश की।
विज्ञापन


गनीमत रही कि किसी तरह नाली के किनारे पहुंचकर वह बच गए। अधिवक्ता का आरोप है कि गाड़ी पूर्व विधायक राकेश सिंह चला रहे थे। उनके बगल की सीट पर एक व्यक्ति बैठा था। पूर्व में चल रही मुकदमेबाजी के चलते इस हमले का आरोप लगाया है, साथ ही सुरक्षा मांगी है। इंस्पेक्टर क्वार्सी संजीव दुबे के अनुसार तहरीर मिली है। घटना की सच्चाई सीसीटीवी बताएंगे। जांच के बाद आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


यह बेहद हैरान करने वाली बात है कि जिस गली में 5 से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ज्यादा गाड़ी नहीं चल सकती, उसमें कोई किसी को रौंदने की कोशिश कैसे कर सकता है? बाकी हकीकत सब सीसीटीवी बताएंगे। इसी गली में अनूप कौशिक के साथ पूर्व में घटनाएं हुई हैं। हर बार इसी गली में क्यों होता है? मेरी कॉल डिटेल, लोकेशन और सीसीटीवी की जांच में सच और झूठ साफ हो जाएगा। -ठा. राकेश सिंह पूर्व विधायक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें