फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में अलीगढ़ बेस्ट इनोवेशन अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


स्वच्छता सर्वेक्षण में अलीगढ़ को बेस्ट इनोवेशन का अवार्ड प्रदान किया गया है। पदभार छोड़ते-छोड़ते निवर्तमान नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा की यह शानदार उपलब्धि रही।

गत दो वर्षों से स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा था। सन 2016-17 के स्वच्छता सर्वेक्षण में अलीगढ़ की बेेहतर रैंकिंग नहीं हो सकी थी। क्योंकि जनता की भागीदारी बहुत कम थी। इसको देखते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के लिए नगर आयुक्त रहे संतोष कुमार शर्मा ने स्कूल स्कूल जाकर बच्चों से सीधे संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही शहर की सामाजिक संस्थाओं व संगठनों को जोड़ा और बड़ी मुहिम शुरू की। जनता की भागीदारी बढ़ाने, अधिक से अधिक संख्या में स्वच्छता एप डाउनलोड करने के लिए लोगों को जागरूक किया।

इसका नतीजा यह हुआ कि लोगों का फीडबैक बढ़ा और रैंकिंग भी सुधरी। इसी के फलस्वरूप अलीगढ़ को बेस्ट इनोवेशन अवार्ड प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें