फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य प्रणाली में सुधार लाओ या कार्रवाई के लिए रहो तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सरकारी स्तर पर सभी कामों में ई टेंडरिंग व्यवस्था लागू हो गई है। लेकिन जिला मुख्यालय स्तर पर ही यह व्यवस्था अब तक लागू नहीं हो सकी है। कलेक्ट्रेट में यह व्यवस्था लागू न होने से नाराज डीएम ने बुधवार को जिम्मेदार अफसर एवं कर्मचारियों की जमकर क्लास ली। दो जिम्मेदार बाबुओं को बुलाकर जमकर डांट पिलाई और स्पष्ट कहा कि यदि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नयी व्यवस्था में अब सभी सरकारी काम ई टेंडरिंग से होने हैं। इस मामले में तमाम कार्यशालाएं आयोजित कर अफसर एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिलाया जा चुका है। सभी का जोर है कि किसी भी तरह इस व्यवस्था के लागू होने से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। लेकिन जिला के मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर ही ई टेंडरिंग के लिए आवश्यक कार्रवाइयां अब तक अधूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी पत्रावली तक फाइनल नहीं हुई हैं। इसकी जानकारी मिलने पर डीएम चंद्रभूषण सिंह ने सभी संबंधित अफसर एवं बाबुओं की जमकर क्लास ली।

नुमाइश का बालू बदरपुर का ठेका भी ई टेंडरिंग से
भले ही नुमाइश को स्वायत्त संस्था माना जाता हो, लेकिन ई टेंडरिंग के इस दौर में नुमाइश में हर साल उठने वाला बालू बदरपुर का ठेका भी ई टेंडरिंग व्यवस्था से उठाने के आदेश कर दिये गए हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने स्पष्ट कहा है कि यह ठेका भी ई टेंडरिंग व्यवस्था के तहत ही उठना चाहिए। इस मामले में उन्होंने संबंधित बाबू को अब तक कार्रवाई न करने पर डांट पिलाते हुए जल्द से जल्द पत्रावली तैयार करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें