क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों को शिक्षण सत्र 2018-19 के लिए पदभार देकर सम्मानित किया गया। पदभार प्रबंध निदेशक प्रवीन अग्रवाल व प्रधानाचार्य अजय भारद्वाज ने प्रदान किए।
उन्हें शपथ दिलाई गई। सत्र 2018-19 के लिए सीनियर विद्यार्थी रिद्धम गुप्ता को हेड ब्वाय व खुशी सिंह को गर्ल के रूप में नामित किया गया। कल्चरल सेक्रेटरी व स्पीकर के पद पर गौरी साईं सारस्वत व सान्या वेदी रहेंगी। स्पोर्ट्स कैप्टन का पदभार प्रशाल जैन व चांदसी राठी पर रहेगा।
सदन के कप्तान के रूप में गार्गी व दीपेश सिंघल (गंगा सदन), वैशाली सिंह व कुशाग्र यादव (यमुना सदन), वर्निका मिश्रल व प्रशांत (सरस्वती सदन), साक्षी व सूर्यांश जिंदल (कावेरी सदन) को नियुक्त किया गया है। सत्र 2018-19 में हेड प्रीफैक्ट माधव माहेश्वरी व सौम्या सिंह होंगी।