फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय प्रबंधन से ही आगे बढ़ सकते हैं विद्यार्थी : डॉ. बीना

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


डीएस कॉलेज के सभागार में डीएस बाल मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों की सोच को शिक्षाविदें ने अपने अनुभव से मजबूती दी। उनके मन में उठ रहे विचारों को समझने के बाद उन्हें संतोषजनक उत्तर दिए गए।

विद्यार्थियों में चहुंमुखी विकास के लिए डीएस कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ. अंजना बंसल की अगुवाई में तीन दिवसीय काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को दूसरे दिन सभागार में करीब 450 विद्यार्थियों की मौजूदगी में डीएस कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की वरिष्ठ शिक्षिका डॉ. बीना अग्रवाल ने कहा कि समय प्रबंधन ही किसी को भी आगे ले जा सकता है। यह हुनर जिसके पास आ गया, उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विद्यार्थियों को नई विधि से पढ़ने और सवाल का जवाब देने के मंत्र बताए। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि समय प्रबंधन और पढ़ने के नए तौर-तरीके को हमेशा अपनाना चाहिए। इस मौके पर धर्म समाज सोसाइटी के सचिव राजीव अग्रवाल अनु, डॉ. अंजना बंसल, डीएस बाल मंदिर स्कूल की प्रधानाचार्या दीप्ति गोविला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें