फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना चुनाव लड़े एसी में पहुंचेंगे साकेब, रऊफ, आमिर, निशात और काजी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एकेडमिक काउंसिल में पहुंचने के लिए शिक्षक नेता जोर लगा रहे हैं। एसोसिएट प्रोफेसर वर्ग में पांचों नेताओं का चुना जाना तय है, जबकि प्रोफेसर वर्ग में 3 पद के विरुद्ध 4 एवं असिस्टेंट प्रोफेसर वर्ग में 7 पद के विरुद्ध 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव 19 मार्च को है।

एसोसिएट प्रोफेसर वर्ग में 5 पद के विरुद्ध 5 नामांकन हुए हैं। ऐसे में वीमेंस कॉलेज के साकेब अहमद, यूनिवर्सिटी पालीटेक्निक के अब्दुर रऊफ खान, जंतु विज्ञान विभाग के मो. आमिर, लाइब्रेरी एंड इन्फारमेशन साइंस की निशात फातिमा एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के काजी फरीदुद्दीन का चुना जाना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं प्रोफेसर वर्ग में जंतु विज्ञान विभाग के मो. अफजल, विधि विभाग के एम जफर महफूज नोमानी, जेएन मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के मो. हबीब रजा एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के सलमान हमीद चुनाव मैदान में हैं। 4 में से 3 सदस्यों का चुनाव होना है। असिस्टेंट प्रोफेसर वर्ग में 7 सीट के विरुद्ध 10 शिक्षक मैदान में हैं।

फिजिकल एजूकेशन के मो. अरशद बारी, फारेन लांग्वेजेज के इकबाल अहमद, इस्लामिक स्टडीज की निघत राशीद, उर्दू विभाग के मामून राशीद, उर्दू एकेडमी के मुश्ताक अहमद, केमिस्ट्री के मो. जैन खान, सुन्नी थियोलोजी के मो. एम रहमान एवं नदीम अशरफ, हिफजाने सेहत विभाग के अब्दुल अजीज खान एवं कामर्स विभाग के जहांगीर चौहान चुनाव मैदान में हैं।

ई-मेल, वाट्स एप एवं एसएमएस से चुनाव प्रचार
एएमयू एकेडमिक काउंसिल चुनाव के प्रत्याशी प्रचार के लिए जनसंपर्क के अतिरिक्त सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। ई-मेल, वाट्स एप, एसएमएस का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके साथ ही लिफाफा भेजकर वोट मांग रहे हैं। लिफाफे में प्रत्याशी का नाम एवं सीरियल नंबर आदि अंकित हैं।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जहीरुद्दीन ने बताया कि करीब 1513 मतदाता हैं। एसोसिएट प्रोफेसर वर्ग के 5 सीटों के विरुद्ध 5 नामांकन के कारण चुनाव नहीं होगा। प्रोफेसर वर्ग के 3 एवं असिस्टेंट प्रोफेसर वर्ग के 7 पद के विरुद्ध 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि 19 मार्च को चुनाव के बाद मतगणना प्रारंभ होगा और उसी दिन रात तक परिणाम आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें