फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... वीडियो कांफ्रेंस में सीएम ने दिए होली पर चौकसी के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने दिए होली पर चौकसी के निर्देश
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

होली को शांतिपूर्ण एवं परंपरागत तरीके से मनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी गंभीर हैं। रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने डीएम-एसएसपी से होली की तैयारियों के विषय में जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कहा कि मिश्रित आबादी में सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए।

महानगर में मिश्रित आबादी होने के कारण यहां त्योहारों पर बवाल की आशंका हमेशा बनी रहती है। पूर्व में रक्षाबंधन के दिन दो सगे भाइयों की हत्या और उसके कुछ दिन बाद इसी मामले को लेकर पुलिस हुए पथराव को ध्यान में रखते हुए शासन होली पर शांति एवं सुरक्षा की तैयारियों में कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होली के त्यौहार में शांति बनाए रखने के लिए काफी गंभीर हैं। रविवार को उन्होंने एसएसपी-डीएम के साथ कांफ्रेंसिंग की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों अधिकारियों को होली का त्योहार परंपरागत रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि इसके लिए समाज के लोगों के साथ बैठक कर सामंजस्य बनाएं। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था हो। किसी भी सूरत में होली को बदरंग न होने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें