फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश उखड़ी कूड़ा नहीं उठा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पिछले करीब एक महीने से नुमाइश मैदान में लगी राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी का उखड़ना शुरू हो गया है तो वहां से नगर निगम और पुलिस की व्यवस्था भी उखड़ गई है। इसके कारण मैदान में जहां कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लग गए हैं तो पुलिस के नहीं होने से मैदान के आसपास की यातायात व्यवस्था चरमरा कर रह गई और जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सोमवार को नुमाइश की व्यवस्था में लगा पुलिस बल अपने अपने थाने चौकी से रवाना हो गया। साथ ही नुमाइश के उखड़ने से सामान ले जा रहे वाहनों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन


इसी के चलते नगर निगम वर्कशाप से लेकर तहसील तिराहा और जेल रोड फ्लाई ओवर तक लंबा जाम लग गया। इसके अलावा अब तक नुमाइश की सफाई व्यवस्था में लगी नगर निगम की टीम भी वहां से हट गई। जिससे नुमाइश का कूड़ा वहीं का वहीं रह गया। इस समय पूरा नुमाइश मैदान एक कूडे़ के मैदान के रूप में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


आईटीआई रोड की ओर शमशान गृह का गेट टूटा
नुमाइश मैदान में आईटीआई रोड की ओर बने शमशान गृह के गेट को सोमवार को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे वहां का 37 साल पुराना द्वार ध्वस्त हो गया। उसके बचे हुए हिस्से को गिराने का काम शुरू कराया गया है। अब इस गेट को नए सिरे से बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें