फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचआई ने रुकवाया एडीए का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचआई ने रुकवाया एडीए का काम
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

गांधीपार्क बस स्टैंड के सामने अवंतीबाई चौराहा (कंपनी बाग) से सासनीगेट चौराहे तक लगभग एक किमी क ा डिवाइडर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। आगरा रोड के इस हिस्से पर सुबह से देर रात तक लगने वाले जाम के लिए अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने यहां पर डिवाइडर का निर्माण शुरू कराया गया था।

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के सचिव डीएस भदौरिया ने बताया कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से एक किमी लंबे डिवाइडर का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। जिसे एनएचआई की आपत्ति के बाद रोक दिया गया है। एनएचआई अधिकारियों से वार्ता करने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


जाम से राहत के लिए रामघाट रोड पर बना डिवाइडर कारगर साबित हुआ है, इसलिए इस रोड पर भी डिवाइडर का निर्माण शुरू कराया गया है। गौर हो कि एनएचआई ने इस हाईवे पर बिना अनुमति के हो रहे निर्माण को रुकवा दिया है।
विज्ञापन


आगरा-अलीगढ़ हाईवे रामबाग आगरा से शुरू होकर अवंतीबाई चौराहे के 79 किमी पर खत्म होता है। इसलिए एनएचआई ने इस निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। इस संबंध में एनएचआई के अधिकारियों से वार्ता नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें