न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
नकल का महाकुंभ आज मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। अतरौलिया बोर्ड में डुबकी लगाने गैर जनपदों के हजारों छात्र-छात्राएं आ चुके हैं।
मंगलवार को सुबह हाईस्कूल की छोटी परीक्षा है ,जबकि शाम की पाली में इंटरमीडिएट में अधिक परीक्षार्थियों की परीक्षा होगी। शासन की सख्ती के चलते शिक्षा माफिया और छात्रों के पसीने छूटे हुए हैं।
फिर भी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे छात्र-छात्राओं को माफिया भरोसा दे रहे हैं कि चिंता करने की जरूरत नहीं सब कुछ होगा। अब देखना है कि इस बार शिक्षा विभाग नकल रोकने में कामयाब होता है कि नहीं।