फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू का शेखा झील से पुराना नाता : प्रो. याहया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हरीतिमा पर्यावरण सुरक्षा समिति के बैनर तले शेखा झील पर प्रकृति की रक्षा करने वाले हरीतिमा के अध्यक्ष वरिष्ठ पर्यावरणविद सुबोध नंदन शर्मा, एएमयू के सेवानिवृत्त प्रोफेसर एचएसए याहया, प्रो. लियाकत अली खान राव, पूर्व डीएफओ डीपी गुप्ता को शाल ओढ़ाकर व प्रशस्तिपत्र देकर कर उनका सम्मान किया गया।

प्रोफेसर याहया ने कहा कि एएमयू का शेखा झील से पुराना नाता है। पांच छात्र शेखाझील पर शोध भी कर चुके हैं। वह स्वयं भी 1988 से जुड़े रहे हैं। यह झील एक मानव निर्मित वेटलैंड की श्रेणी में आती है।
विज्ञापन


पूर्व एमएलसी विवेक बंसल ने कहा कि शेखा झील के मूल स्वरूप को बचाने के लिए जिस किसी भी सहयोग की आवश्यकता हो उसके लिए वह हमेशा तैयार हैं।

सुबोध नंदन शर्मा के बताया की 9 जनवरी को जिले के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी स्कूली बच्चों के सहयोग से पक्षी गणना व पक्षियों की पहचान के लिए मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रो. सतीश कुमार शर्मा, उड़ान सोसाइटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, शेखा झील क्षेत्र विकास समिति से संतोष सिंह, मोहम्मद इशाक, कल्याण संजय आदि मौजूद रहे। क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोक कुमार निमेष ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें