फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की डोली और बेटे का सेहरा देखने से पहले ही उठी पिता की अर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़। बेटी की होने वाली ससुराल से वापस गांव लौट रहे एलआईसी के बाबू को बाइक सवार ने रविवार की दोपहर टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल एलआईसी के बाबू ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

जवां थाना क्षेत्र के छेरत निवासी विनोद पुत्र गोवर्धन एलआईसी में बतौर बाबू के पद पर कार्यरत थे। रविवार को वह अपनी बेटी कोमल तथा बेटे आकाश की दीनदयाल अस्पताल स्थित ससुराल में रहने वाले समधी से मिलने आए थे।
विज्ञापन


समधी से मुलाकात के बाद वह लौट रहे थे कि क्वार्सी थाना क्षेत्र के इकरा पब्लिक स्कूल के पास बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


परिजनों को सूचना मिली तो वह उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए ले गए। यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि मार्च में उनकी बेटी कोमल की शादी होनी थी, समधी से कुछ काम होने के कारण वह मिलकर लौट रहे थे कि इसी बीच हादसा हो गया। शादी से कुछ माह पहले ही घर के मुखिया की मौत से पूरे घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें