फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के विरोध में गंगा, बैट्री व संगीता ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के विरोध में गंगा, बैट्री व संगीता ने किया नामांकन
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

समाज की उपेक्षा से आहत वार्ष्णेय चुनाव मंच के सदस्यों ने निर्दलीय मेयर प्रत्याशी के रूप में तीन लोगों का नामांकन कराया है। नाम वापसी के बाद भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहेगा। इसके साथ ही वार्डों में भाजपा प्रत्याशी को हराने के लिए मजबूत दावेदारों को साथ देने का निर्णय लिया गया है।

वार्ष्णेय चुनाव मंच के रत्नाकर आर्य एवं विष्णु कुमार बंटी ने कहा कि प्रदीप गंगा, हरिकिशन वार्ष्णेय बैट्री और संगीता वार्ष्णेय ने मेयर प्रत्याशी के लिए नामांकन दाखिल किया है। इनका कहना है कि उत्तर प्रदेश में नगर निगम की 10 सामान्य सीटों में से 7 पर अग्रवाल समाज के प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। अलीगढ़ वार्ष्णेय समाज की अघोषित राजधानी है।
विज्ञापन


यहां पर वार्ष्णेय समाज को टिकट न देकर उनका अपमान किया गया है। मंच नेताओं ने कहा कि वह न सिर्फ अलीगढ़ , बल्कि जनपद की अन्य सीटों पर समाज के प्रत्याशियों को छोड़कर भाजपा प्रत्याशियों को हराने का काम करेंगे।
विज्ञापन

--
वार्ष्णेय मंच से अन्नू बीड़ी ने किया किनारा
वार्ष्णेय चुनाव मंच से अन्नू बीड़ी ने किनारा कर लिया है। उनका कहना है कि रविवार को वार्ष्णेय मंदिर में गठित वार्ष्णेय चुनाव मंच में उनकी कोई भूमिका नहीं है और न ही वह मंच के साथ हैं। वह समाज कार्य के लिए तत्पर हैं, लेकिन भाजपा के विरोध में नहीं हैं। वह भाजपा के मेयर प्रत्याशी डॉ. राजीव अग्रवाल एवं अन्य पार्षद प्रत्याशियों के साथ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें