फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीफ बैन मुद्दे पर भाजपा का दोहरा चरित्र सबके सामने : जमीरउल्लाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बीफ बैन मुद्दे पर भाजपा का दोहरा चरित्र सबके सामने : जमीरउल्लाह
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़। बसपा नेता एवं पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने कहा है कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरी भाजपा का दोहरा चेहरा एक बार फिर जनता के सामने आया है। यूपी में भी उनकी सरकार है। यूपी में बीफ पर बैन लगा है और गोहत्या अपराध है। भाजपा के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुर्सी संभालते ही प्रदेश के तमाम बूचड़खाने बंद कराए गए। जिससे भैंस मीट की कमी हुई और उसका रेट बढ़ा। अब मेघालय का चुनाव होने जा रहा है तो वहां के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शिबुन लिग्ंदोह ने कहा है कि भाजपा सत्ता में आई तो बीफ पर कोई बैन नहीं लगेगा।

पूर्व विधायक ने कहा है कि यही भाजपा का दोहरा चरित्र है जो सत्ता पर काबिज होने के लिए कुछ भी कर सकती है। अगर ऐसा नहीं है तो पीएम मोदी बताएं कि यूपी और मेघालय में भाजपा की दो अलग-अलग नीतियां क्यों हैं..? जमीरउल्लाह ने कहा कि बूचड़खानों पर कार्रवाई के बाद भैंसों के कटान में कोई अंतर नहीं आया। उल्टे इससे कटान करने वालों को डबल फायदा हुआ है। भाजपा सरकार से पहले पूरे प्रदेश में पशुओं की खरीद फरोख्त आराम से हो रही थी, इसलिए किसानों को पशुओं का रेट बेहतर मिलता था। अब पशुओं की आवाजाही पर कई तरह की रोक-टोक होने से मजबूरी में किसान सस्ते में पशु बेंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे कट्टी करने वालों को सस्ते में पशु मिल रहे हैं। वहीं फैक्ट्रियों में तयशुदा मानकों से कई गुना ज्यादा कटान हो रहा है। जिससे भाजपा सरकार के प्रतिबंधों से पशु कटान करने वालों को ये डबल फायदा हुआ है। जमीरउल्लाह ने कहा कि पुलिस अधिकारियों, सत्तारूढ़ नेताओं और कुछ प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से पशु कटान करने वालों को फायदा ही फायदा है। कुछ कारोबारी तो 20 लाख रुपये रोजाना तक मुनाफा कमा रहे हैं। हां, इससे नुकसान आम आदमी को जरूर हुआ है, जिसके लिए भैंस मीट महंगा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें