फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में टैंकर से टकराई बस, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंकर से टकराई रोडवेज बस, कई घायल
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, गभाना (अलीगढ़)।

एनएच 91 पर कन्होई मोड़ के पास बुधवार देर रात सड़क किनारे खड़े टैंकर में रोडवेज बस जा घुसी। इससे बस में बैठे करीब 12 यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अलीगढ़ भेजा है। घायलों में कन्नौज और एटा जिले के भी यात्री शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार साहिबाबाद डिपो की बस छिबरामऊ डिपो (कन्नौज) से 30 सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थीं। बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे कन्होई मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े कैंटर में बस जा घुसी। रात के कारण यात्री सो रहे थे। हादसा होते ही यात्री सीटों के आगे लोहे की राड से टकराए। बस की फर्श पर गिरे और घायल हो गए। चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। सभी घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे में बस चालक अशोक, परिचालक कमलनयन निवासी भोगीपुर छिबरामऊ, कैंटर चालक अभिषेक निवासी मलावन एटा, सुशील निवासी कन्नौज, अमर सिंह कन्नौज, रामभरोसे अलीगढ़, मनोज, रजनीश, छोटू निवासी एटा समेत कई यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें