फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में पशु व्यापारी से लूटे 35 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु व्यापारी से 35 हजार लूटे, दो लुटेरे दबोचे
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।

थाना पालीमुकीमपुर के गांव हरनोट भोजपुर के निकट बदमाशों ने पशु व्यापारी से बुधवार शाम 35 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि तीन बदमाश फरार हो गए हैं। उनकी पुलिस तलाश कर रही है।

कस्बा दादों निवासी नूर हसन पुत्र शब्बीर खां पशु व्यापारी हैं। बुधवार को वह अपने साथी के साथ गांव जा रहे थे। गांव हरनोट भोजपुर के निकट बदमाशों ने उनसे मारपीट कर 35 हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन


एसओ अजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने लूट की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनसे 12 हजार रुपये बरामद किए हैं। पकड़े गांव हरनोट भोजपुर के रजनेश पुत्र जगवीर सिंह व नेकसे पुत्र शिव सिंह को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


इन्होंने गांव के ही राजा, लक्ष्मण व दानवीर पुत्र भरत सिंह को भी लूट में शामिल होने की बात कही है। पुलिस ने इनकी तलाश में गांव में दबिश दी तो तीनों फरार हो गए। एसओ ने बताया कि पुलिस तीनों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें