फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 को विरोधी खेमा कराए परेड : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
16 को विरोधी खेमा कराए परेड : डीएम
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

जिला पंचायत सदस्य अजित गौड़ ने अपने साथियों के साथ सोमवार को जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने कहा कि 16 अगस्त को वह अपने दावे के अनुसार एकसाथ 29 जिला पंचायत सदस्यों को साथ लेकर आएं तो अविश्वास प्रस्ताव पर तारीख मिलेगी, अन्यथा प्रस्ताव खारिज कर दिया जाएगा। जुलाई में अजित गौड़ गुट ने 29 जिपं सदस्यों के समर्थन का दावा पेश कर अविश्वास प्रस्ताव की मांग उठाई थी। इसके बाद नीटू ने 34 जिपं सदस्यों के समर्थन का दावा किया था। दोनों के दावों में 12 जिपं सदस्य कामन थे। विरोधी खेमा हाईकोर्ट पहुंच गया और वहां के आदेश पर अब जिलाधिकारी ने सदस्यों के साथ उन्हें बुलाया है।
विज्ञापन

एक दिन पहले हुई थी गोपनीय बैठक
इस प्रकरण में रविवार को जिला प्रशासन और उपेंद्र सिंह नीटू के गुट के वरिष्ठ नेताआें के बीच गोपनीय वार्ता हुई। सूत्रों की मानें तो राज पैलेस में हुई इस बैठक में एटा सांसद राजवीर सिंह राजू, पूर्व काबीना मंत्री ठा. जयवीर सिंह सहित नीटू और उनके कुछ खास सिपहसलार मौजूद रहे। बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। माना जा रहा है कि उपेंद्र सिंह नीटू के खेमे को मजबूत करने के लिए ठा. जयवीर सिंह ने पूरी ताकत झाेंक दी है। जयवीर के पास जिला पंचायत अध्यक्ष को बचाने का 12 साल का तजुर्बा है। उन्होंने रामसखी कठेरिया, चौ. सुधीर सिंह और उसके बाद उपेंद्र सिंह नीटू को अध्यक्ष बनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें