फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

981 सहायक अध्यापकों को समायोजन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
981 सहायक अध्यापकों को समायोजन का इंतजार
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

शासन की नई समायोजन/ट्रांसफर नीति के तहत बीएसए कार्यालय का पूरा डाटा अपलोड कर दिया गया है। अब 981 सहायक अध्यापकों को अपने समायोजन का इंतजार है।
पिछले दिनों शासन ने परिषदीय विद्यालयों में नई तबादला और स्थानांतरण नीति के तहत तबादले के आदेश किए थे। इसमें छात्र संख्या को आधार बनाया गया है। आदेश था कि जहां सरप्लस शिक्षक हैं, वहां से हटाए जाएं और शिक्षकों से उनके हिसाब से आवेदन भी लिए जाएं। इस प्रक्रिया के तहत यहां 981 सहायक अध्यापकों को उनकी तैनाती वाले स्थान से हटा दिया गया। संशोधित डाटा भी अपलोड कर दिया गया। यह डाटा तीन जोन बांटकर भेजा गया।
विज्ञापन

इसमें प्रथम जोेन जिला मुख्यालय से 8 किमी की तैनाती, दूसरा तहसील मुख्यालय से पांच किमी की तैनाती व तीसरा अन्य तैनाती क्षेत्र है। इस सिलसिले में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी बीबी पांडेय का कहना है कि किस शिक्षक का कहां समायोजन होगा, यह जल्दी ही स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें