बच्चे की आंख पर पट्टी बांधकर मां गायब
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
क्वार्सी थाना क्षेत्र के छर्रा अड्डे के पास सोमवार को छह वर्षीय एक बच्चे को रोता देख भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस बच्चे को लेकर उसके घर पहुंची तो परिजनों ने बताया कि पिता की डांट से क्षुब्ध होकर वह घर से चला गया था। जबकि बच्चा कुछ और ही कहानी बयान कर रहा था।
बच्चे का कहना था कि उसकी मां उसे यहां लेकर आई और आंख मिचौली खेलने के बहाने उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर गायब हो गई। बच्चे से पुलिस ने पूछताछ की, तो उसने अपना नाम-पता बता दिया। वह गांधी पार्क थाना क्षेत्र का रहने वाला निकला।