फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया... एक-एक बेड पर हैं दो-दो बच्चे

Tue, 13 Jun 2017 01:15 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
डायरिया... एक-एक बेड पर हैं दो-दो बच्चे - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
भीषण गर्मी और उमस के बीच संक्रामक बीमारियां छोटे बच्चों को अपनी चपेट में ले रही हैं। इन दिनों बच्चों में डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन


मलखान सिंह जिला अस्पताल, पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में 50-50 बेड होने के बावजूद एक एक बेड पर दो-दो बच्चों का उपचार किया जा रहा है। बच्चा वार्ड के बाहर गैलरी में भी कई बेड लगाने के बाद भी समस्या बढ़ती जा रही है। एडी हेल्थ डा. गीता प्रधान का कहना है कि बच्चों को समुचित उपचार देने की पूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं, लेकिन संख्या बढ़ने से समस्या बढ़ रही है। बरसात शुरू होने के बाद इन बीमारियों का प्रकोप कुछ कम होगा। फिलहाल दोनों अस्पतालों में बच्चों को हर संभव उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें