फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Deepawali: देव दीपावली महोत्सव 15 नवंबर को, होगा 111111 दीपों का दीपदान

Mon, 11 Nov 2024 04:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

देव दीपावली महोत्सव में बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुति भी देंगे। इसके बाद सभी दीप जलाए जाएंगे और मंदिर के महाआरती घाट से बाबा महाकाल की महाआरती बनारस की तर्ज पर होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राचीन सिद्धपीठ श्री गिलहराज हनुमान मंदिर अचलताल पर 19वां देव दीपावली महोत्सव 15 नवंबर को मनाया जाएगा। महंत योगी कौशलनाथ ने बताया कि इस बार एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह दीपों का दीपदान होगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में बाबा महाकाल की झांकी एवं जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी होंगे। बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुति भी देंगे। इसके बाद सभी दीप जलाए जाएंगे और मंदिर के महाआरती घाट से बाबा महाकाल की महाआरती बनारस की तर्ज पर होगी। इसमें 21 समाजसेवी संस्थाओं के लगभग 450 से अधिक कार्यकर्ता श्रमदान करेंगे। 

कार्यक्रम वर्चुअल प्रसारण मंदिर की फेसबुक आईडी से किया जाएगा। 9 नवंबर को हुई प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से कृष्ण चंद्र शास्त्री, अमित सोनी, सुवीर रॉय, डॉ मुकेश शर्मा, कल्पना पंडित, रुचि गोटेवाल, सौरभ वार्ष्णेय, सैंकी पंडित और मीडिया प्रभारी गौरव अग्रवाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें