सामूहिक विवाह में हर दुल्हन को पलंग, गद्दा, अलमारी, कपड़े, जेवर, सिलाई मशीन, कुर्सियां, बर्तन आदि समेत घर-गृहस्थी समेत तमाम उपहार दिए गए । संयोजक सौरभ बालजीवन, संस्था के सचिव चंद्रमोहन मित्तल ने बताया कि संस्था की ओर से पिछले 12 वर्ष से लगातार कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित कर रही है। इस अवसर पर संस्था के उपसचिव विनय अग्रवाल, बारात संयोजक डीके अग्रवाल, संयोजक प्रदीप ख्यालीराम, अध्यक्ष अशोक गर्ग ठेकेदार, मनमोहन मित्तल, हरिओम शर्मा, धर्मेंद्र मिलानो, डॉ. अनिल वार्ष्णेय, सत्येंद्र मित्तल, हरिशंकर अग्रवाल, मीडिया प्रभारी प्रांजुल गर्ग आदि मौजूद रहे।
वधू - वर
भावना- अभय
मिथलेश -दीपक
सीमा-संजय
डौली- धर्मेंद्र
भावना-मनोज
नीशू- जॉनी
रजनी- विशाल
सुशीला - मोहित
पुष्पा- विष्णु
कृष्णा- प्रशांत
रचना-राहुल