न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
लोकसभा चुनाव 2019 के तहत आदर्श आचार संहिता व धारा 144 के बावजूद सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार व फेसबुक पर साझा करने के मामले में पांच और फेसबुक यूजर्स को नोटिस जारी किये गए हैं। एडीएम वित्त एवं अनुवीक्षण समिति प्रभारी उदय सिंह ने बताया कि इन यूजर्स में शैलेंद्र कुमार, मुकुल व्यास, कैलाश प्रजापति, रूपेश ठाकुर व विपिन कुमार शामिल हैं। इन सभी को आरपी एक्ट 1951एवं धारा 144 के तहत नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब दाखिल करने को कहा गया है।
प्रशिक्षण में अनुपस्थित 22 कर्मचारियों के वेतन पर रोक
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम के 24 से 26 मार्च तक कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में चले प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे 22 कर्मचारियों के वेतन पर अग्रिम आदेशाें तक मुख्य विकास अधिकारी ने रोक लगा दी है। उन्होंने बताया कि इन सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।