फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनिश्चत करें कि बसपा पूरा सहयोग दे : अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में सपा नेताओं की ड्यूटी लगानी शुरू कर दी है। इसमें विधानसभा कासगंज में अलीगढ़ के पूरनमल प्रजापति, अमापुर विधानसभा में मथुरा के किशोर सिंह, पटियाली विधानसभा में फर्रूखाबाद के जितेंद्र सिंह यादव, विधानसभा क्षेत्र एटा में मथुरा के जागेश्वर यादव, विधानसभा क्षेत्र मारहरा में एमएलसी जसवंत सिंह को चुनाव में सहयोग एवं व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है।

यही नहीं सपा अध्यक्ष कार्यक्षेत्र तय करने के साथ कुछ निर्देश भी जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बूथ प्रभारियों को उनके बूथों की मतदाता सूची अविलंब उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरेक बूथ पर पांच पांच महिला कार्यकर्ता तैयार किए जाएं। विधानसभा क्षेत्र का चुनाव कार्यालय शुरू हो। पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के नेताओं व पदाधिकारियों को अपने अपने वर्ग में संपर्क में जुटने के लिए कार्यक्रम बनाएं।

यह भी सुनिश्चित करना है कि बसपा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्तागण भी सपा प्रत्याशी के समर्थन में भरपूर सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें