फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी का चांदी का प्लेट अब चाणक्य के पास

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार में मिले चांदी का प्लेट सांसद सतीश कुमार गौतम के प्रवक्ता एवं भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप चाणक्य के पास पहुंच गया है। इसके साथ ही अंगवस्त्र एवं शाल भी आ गया है।

इसका मीडिया के सामने प्रदर्शन सोमवार को संदीप चाणक्य, ई. राजीव शर्मा, अखिल गुप्ता, जयदीप गौड़, चंद्रमणि कौशिक एवं अर्पित तिवारी ने किया। संदीप चाणक्य ने बताया कि कुल चार सामान उन्होंने 1.27 लाख रुपये में ऑनलाइन नीलामी में खरीदे हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चांदी की प्लेट 80 हजार रुपये में खरीदें हैं। 6 मई 2016 को इसे पूर्व सांसद एवं बीजेपी कामर्स विंग होसुर के अध्यक्ष सी नरसिंहमन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की थी। उन्होंने कहा कि शॉल अपनी मां को भेंट करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार में मिले सामानों की पिछले माह नीलामी हुई थी। इससे प्राप्त धनराशि का इस्तेमाल नमामि गंगे परियोजना में किया जाएगा। विश्व व्यापी ऑनलाइन नीलामी में संदीप चाणक्य शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि चांदी का प्लेट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 6 मई 2016 को पूर्व सांसद एवं बीजेपी कामर्स विंग होसुर के अध्यक्ष सी नरसिंहमन ने भेंट की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें