न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें भानु प्रताप सिंह, चंद्रभान शर्मा, प्रेमचंद शर्मा और मुनव्वर आदिल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. राजेंद्र सक्सेना, चंद्र प्रताप सिंह, देश दीपक, अंकित सिंह, चंद्रपाल चौधरी, श्याम सिंह निर्माण, राजीव मिश्रा, ब्रज मोहन चौधरी, चक्रवर्ती दत्त शर्मा, रोबिंस कुमार, भुवनेश्वरी शर्मा, शाईन को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
देवेश पांडेय को कोषाध्यक्ष और विजय गुप्ता को संयुक्त महामंत्री बनाया गया है। रामबाबू, मदन गोपाल, राजीव शर्मा, प्रेम कुमार जोशी, मुश्ताक अहमद, इलियास वर्कशाप, शमशाद, नुसरत, मनीष चंद्र तिवारी, देवेंद्र सारस्वत, जगदीश प्रसाद, दिनेश चंद्र सक्सेना, महेंद्र पाल सिंह, मुनेश पाल सिंह को संयुक्त मंत्री बनाया गया है।
सतेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह चौधरी, श्याम सिंह पेंशन, श्योराज सिंह, एसएस, विनोद कुमार, हरिशंकर मनमय, सुशील कुमार, सतीश कुमार, अशफाक, शादीलाल, रंजना शर्मा, संजय कुमार, वशिष्ठ कुमार मौर्य, मोइनुद्दीन और कुसुमलता को संगठन मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा 15 प्रचार मंत्री,12 कार्यालय मंत्री, 3 विधिक सलाहकार, 60 कार्यकारिणी सदस्य भी बनाए गए हैं।