फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10800 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी इंटर के रसायन विज्ञान की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर सख्ती के चलते परीक्षार्थियों का परीक्षा से गैर हाजिर रहना अब आम हो चला है। शुक्रवार को दूसरी पाली में आयोजित इंटर की रसायन विज्ञान की परीक्षा में 10800 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। जबकि अन्य परीक्षाओं में 100 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। इस प्रकार पूरे जिले में दोनों पालियों में आयोजित परीक्षाओं में 10900 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है।
विज्ञापन


सबुह की पाली में आयोजित हाईस्कूल की उर्दू की परीक्षा मे जिले में 392 छात्र पंजीकृत थे। जिनमें से 347 ने परीक्षा दी, जबकि 45 गैर हाजिर रहे। दूसरी पाली में आयोजित हाईस्कूल की मानव विज्ञान परीक्षा में पंजीकृत सभी 13 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। इसी के साथ इंटर में रसायन विज्ञान की परीक्षा में 46587 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 35787 ने परीक्षा दी, 10800 गैर हाजिर रहे। जबकि सैन्य विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 437 में से 395 ने परीक्षा दी, 42 गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें