फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकल विहीन ही होंगी, कमर कस लें अधिकारी: जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए सोमवार को टीकाराम कन्या इंटर कालेज में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरी की अध्यक्षता में केंद्र व्यवस्थापकों एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की बैठक संपन्न हुयी। संचालन प्रधानाचार्या डॉ. इंदू सिंह ने किया।

यहां जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि शासन व प्रशासन की सख्ती के कारण इस वर्ष अतरौली तहसील में 56 हजार लोगों का रजिस्ट्रेशन घटा है। पिछले वर्ष भी लगभग 67 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी।
विज्ञापन


उन्होंने डीआईओएस को निर्देशित किया कि शिक्षा विभाग में जो पुराने मठाधीश बैठे हैं। उनसे जल्द ही मुक्ति पा लें। चाहें तो दूसरे विभाग के बाबुओं को लगा लें। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे किसी भी स्थिति में बंद नहीं होने चाहिए।

स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने कंट्रोल रूम में बैठेंगे और तीन घंटे परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे व वॉइस रिकार्डर पर नजर रखेंगे। स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण हैं। केंद्र पर अगर नकल होती पाई जाती है तो जितने जिम्मेदार केंद्र व्यवस्थापक होंगे। उतने ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट होंगे।

उन्होंने एडीएम सिटी को नगर व एडीएम प्रशासन को ग्रामीण क्षेत्र में धारा 144 लगाने के निर्देश दिये। सभी तहसीलों में संबंधित एसडीएम व सीओ की जिम्मेदारी होगी कि नकल न होने पाए। सभी अधिकारीगण कमर कस लें कि हमें नकल विहीन परीक्षायें संपन्न करानी हैं।

एसएसपी आकाश कुलहरी ने कहा कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। कोई भी केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने आपको कमजोर न समझे। पुलिस हमेशा आपके साथ है। डीआइओएस धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि इस वर्ष सात फरवरी से दो मार्च तक बोर्ड की परीक्षायें जिले में 179 केद्रों पर सम्पन्न होंगी।

सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व वाइस रिकार्डर लगाए जाने अनिवार्य हैं। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों से कहा कि प्रश्नपत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा बेहद जरूरी है। सभी केंद्रों पर हाईस्पीड इंटरनेट व पावर बैकअप की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये। स्ट्रांग रूम में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे संचालित रहें व उसकी सुरक्षा में कोई लापरवाही न बरती जाये। जिन लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। उनका विवरण केन्द्र व्यवस्थापक देंगे।

प्रश्नपत्र खोलते समय विडियो रिकार्डिंग कराई जाये। जिन लोगों की ड्यूटी लगाई गई है वे अपने साथ परिचय पत्र व आधार कार्ड रखें। सभी केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा निर्देश पुस्तिका 2019 को जरूर पढ़ लें। 30 मिनट विलंब से आने वाले परीक्षार्थी को परीक्षा में न बैठने दें। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि इस वर्ष 1900 से ज्यादा बेसिक शिक्षकों की ड्यूटी परीक्षा में लगाई गई है। यह सभी शिक्षक पारदर्शिता से परीक्षा कराएंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर एडीएम सिटी श्यामबहादुर सिंह, एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी, एसपीआरए मणिलाल पाटीदार, एडीएम प्रशासन अजय श्रीवास्तव, एडीएम फाइनेंस उदय सिंह, एसडीएम जोगेंद्र सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक जितेंद्र कुमार मलिक, एडीआईओएस दीप्ती वार्ष्णेय, बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय सहित सभी एसडीएम, सीओ सहित केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें