न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल सीएमओ आफिस पर तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने डीपीएम कार्यालय में ताला जड़ दिया। हड़ताल के चलते स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं प्रभावित होना शुरू हो गई हैं।
संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा और डॉ. अनुराग पाराशर (मेडिकल अफसर) ने कहा कि वो कर्मचारी जो हड़ताल होने के बाद भी अपने-अपने कार्य कर रहे हैं उन्हें गांधी गिरी के जरिये समझाया जाएगा, ताकि वो भी अपने अधिकारों और हक के लिए आगे आएं।
जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, रणवीर सिंह ने कहा कि मांगों में समान कार्य समान वेतन, मानव संसाधन नीति आउट सोर्सिंग को समाप्त करने की भी मांगें शामिल हैं। सीएमओ कार्यालय पर संघ के महामंत्री चंद्रवीर एवं महामंत्री धीरेंद्र कुमार ने कहा कि जब तक हमारी मांगों को सरकार द्वारा नहीं माना जाएगा तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम समन्वयक सतेंद्र कुमार, डेविड कुमार शाही, शैलेंद्र गौतम, अरविंद कुमार, फैसल इजरा, विशाल, विक्रम सिंह, अजय प्रताप सिंह, डॉ. राकेश गौतम, मनोज चौधरी, सुरेंद्र कुमार, पवन कुमार, धर्मवीर, मृदल कुमार, मुनेश चंद्र यादव, वैभव गौतम, जीशान पवन कुमार, आदि मौजूद थे।
यह सेवाएं हो रही हैं प्रभावित
- जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण, मीजल्स रूबेला अभियान, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, आयुष्मान भारत योजना, आयुष ओपीडी, हर महीने की 21 तारीख को जाने वाली मासिक प्रगति रिपोर्ट, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार कल्याण के लाभार्थियों का भुगतान, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार कल्याण के लाभार्थियों का भुगतान, यूपीएचएमआईएस व एचएमआईएस की रिपोर्ट की फीडिंग, सभी प्रकार के बजट का लेखा जोखा, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर सेवाएं।