फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमके सुपर व एमके लाइंस फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एमके अलीगेरियन क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित विंटर टी-20 क्रिकेट लीग का फाइनल सोमवार सुबह 11 बजे से एमके लाइंस व एमके सुपर के बीच खेला जाएगा। मुख्य अतिथि डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजूकेशन एएमयू के चेयरमैन प्रो. ब्रज भूषण सिंह होंगे।

रविवार को एएमयू के पवेलियन मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल में एमके स्टेडियम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 131 रन बनाए। शिवम ने 32 व मोहित ने 31 रन का योगदान दिया। एमके सुपर की तरफ से अंकुर व तनुज ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमके सुपर की टीम ने 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर मैच जीत लिया। अंकुर ने 77 व कौशल ने 15 रन की पारी खेली।

एमके स्टेडियम की तरफ से मोहित व कार्तिक ने दो-दो विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच अंकुर चौधरी व प्लेयर ऑफ द डे का पुरस्कार मोहित को योगेंद्र सिंह जादौन व अर्जुन सिंह फकीरा ने दिया। अंपायरिंग अल्तमश व रहबर खान ने की।

दूसरे सेमीफाइनल में एमके लाइंस की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 164 रन बनाए। शानू ने 48 व फरदीन ने 33 रन का योगदान दिया। एमके टाइगर की तरफ से मोहम्मद अलीम व अर्मिताक्ष ने एक-एक विकेट झटका।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमके टाइगर की टीम 17.4 ओवर में 94 रन पर ढेर हो गई। लाइंस ने 74 रन से मैच जीतकर फाइनल का टिकट कटा लिया। अ

र्मिताक्ष ने 32 व वरुण ने 12 रन बनाए। लाइंस की तरफ से शानू व वकी ने दो-दो विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच शानू को व प्लेयर ऑफ द डे का पुरस्कार अर्मिताक्ष को दिया गया।
विज्ञापन


अंपायरिंग अमनदीप व अंकुर चौधरी ने व स्कोरिंग शाहनवाज ने की। इस मौके पर एकेडमी के कोच मंसूर अहमद, सलमान इलियास, मसूदुज्जफर अमीनी, मुनीष राघव, मुकेश शर्मा, विपिन कुमार, नवाब अहमद, मंजूर अहमद, सैफ अनवर, हबीब कासिम, हारिस, अर्शी खान, असलम अली आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें