न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
बुद्ध विहार डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने तीन चालक-परिचालकों की काम में लापरवाही बरतने पर संविदा समाप्त कर दी है। तीनों परिचालक पिछले काफी समय से बिना बताए अवकाश पर थे और जब ड्यूटी पर आए तो काम में लापरवाही बरतने लगे।
इसको गंभीरता से लेते हुए बुद्ध विहार डिपो के सहायक क्षेत्रीय आलोक दास ने तीनों की संविदा समाप्त कर दी। एआरएम ने बताया कि तीनों को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया और जवाब मांगा।
तय समय सीमा के अंदर जवाब नहीं दिया और जब जवाब दिया तो वह संतोषपूर्ण नहीं था। इसलिए तीनों की संविदा समाप्त कर उनकी जमानत राशि को जब्त करने के निर्देश दिए हैं।