फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को हौव्वा नहीं, मित्र मानिए

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के बैनरतले जीडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों की देहली गेट थाने में पुलिस की पाठशाला लगी।
बुधवार को थाने में लगी पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों ने थाने की कार्यप्रणाली जानी। कहां तहरीर दी जाती है? रिपोर्ट कौन दर्ज करता है? हवालात कैसे होता है? सहित तमाम जानकारियां विद्यार्थियों को दी गईं। कक्षा 11 की छात्रा आरुषि ने सवाल किया कि घटनास्थल पर पुलिस की देरी अमूमन क्यों देखने में आती है? जवाब में इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस फौरन पहुंचती है। यदि 100 नंबर पर कोई भी पीड़ित व्यक्ति फोन कर दे, तो उसके पास पीआरवी पुलिस 10 मिनट में पहुंच जाती है। आसपास होने वाली घटनाओं के बारे में भी जानकारी भी फोन करके दे सकते हैं। इसमें फोन करने वाले का नाम उजागर नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस को हौव्वा नहीं, मित्र मानिए। छात्र अर्पण ने सवाल पूछा कि पुलिस द्वारा पैसे लेकर अपराधियों को क्यों छोड़ दिया जाता है? इस पर इंस्पेक्टर ने कहा कि ऐसा नहीं है। अगर कोई दोषी है, तो पैसे से नहीं छूट सकता। इसके अलावा यहां बच्चों के भविष्य को लेकर भी बातचीत हुई। बच्चों को बताया गया कि किस तरह समाज की रक्षा पुलिस करती है। इनके अलावा छात्रा दिव्या तोमर, आयुषी, साहिबा, अर्पण, खुशी, भूमि, हिमांशु, मुस्कान, लायका अत्तरी, सक्षम सिंह, शिवानी, हिमांशु पंत ने भी सवाल किए। उनके साथ शिक्षक प्रवीण कुमार भी। थाने में पुलिसकर्मी योगेंद्र सिंह, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर राजेश यादव, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें